राघव सचिन

सांभर झील, जयपुर (राजस्थान)

राघव सचिन का जन्म 30 अप्रैल 2004 को राजस्थान के जयपुर में स्थित देश की दूसरे नम्बर की सबसे बड़ी खारे पानी की झील "सांभर लेक " से 4 किलो मीटर दूर स्थिति इरोलाव नामक छोटे से ग्राम में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री राजाराम गवारिया हैं और माता का नाम मीरा देवी है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा इरोलाव के प्राथमित विद्यालय में हुई। परिवार में हुए मतभेद के कारण इनके पिता जी ने गांव छोड़ने का फैसला लिया। और 9 नवंबर 2011 को सांभर लेक में स्थित सीतासागर में रहने लगे। सितासागर श्री अनिल गट्टानी जी का हैं।इन्हीं के कारण इनको व इसके माता पिता को यहां रहने की अनुमति मिली। इन्होंने 12 वीं तक की शिक्षा राजकीय दरबार उच्च माध्यमिक विद्यालय से पूर्ण की। तथा 2024 में B.A. की शिक्षा पूर्ण की। उन्होंने 8 वीं कक्षा से ही लिखना प्रारम्भ कर दिया था । इनको लिखने की प्रेरणा संगीत सुनकर मिली। इन्होंने हिंदी साहित्य से M.A. की शिक्षा भी पूर्ण की। तथा वर्तमान में राजस्थान संगीत संस्थान ( संगीत महाविद्यालय ) से सितार की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेखन के लिए इनको इनके मित्र पंकज सैनी भी हौंसला देते हैं।इन्होंने प्राथमिकता हमेशा रघुनाथ जी को ही दी हैं। अंततः इन्होंने अपने नाम के पूर्व राघव लगाना उचित समझा तथा अपनी रचनाओं में "राघव सचिन" लिखने लग गए।

राघव सचिन की रचनाएँ (19)

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

बोलती कलम के सभी कवि