लोग

कविता — राघव सचिन · विषय: जीवन कविता

फ़लक ज़मीं मापने वाले,
लोग भी आए ।

फासलों में पास वाले,
लोग भी आए ।

कल, परसों करने वाले
लोग भी आए ।

बिन परों के उड़ने वाले,
लोग भी आए ।

आज़ाद हैं तू ......
आबाद हैं तू......

शामो- सहर ये कहने वाले
लोग भी आए ।

तो कभी मेरे हुनर पर,
जलने वाले ... ।

जहर ज़हन में भरने वाले,
लोग भी आए ।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम