रिश्ते नाते

कविता — राघव सचिन · विषय: जीवन कविता

सारे रिश्ते नाते,अब पुराने हो गए।
मेरे दोस्त , अब मयखाने हो गए ।

जितनी तमन्ना थी ,उससे ज़ियादा
मेरे दिल के , अब फ़साने हो गए।

जहां फ़क़त आग की लपटें हैं ,
वहीं पर मेरे आशियाने हो गए ।

मेरा हाल-ए-ग़म किसे बताऊं मैं
अश्कों से गीले , सिरहाने हो गए।

तन्हाई से , डर लगता था मुझे
अब वो ही मेरे ठिकाने हो गए ।

अपने घर से उड़ आए जो ,
वो परिंदे , मेरे दीवाने हो गए ।

अज़ाब- ए-ग़म,अश्क़ों के दरिया
अब मेरे ..... ख़ज़ाने , हो गए ।

अपनो के ही लिए , अब हम ..
अनजाने हो गए, बेगाने हो गए।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम