मां

कविता — राघव सचिन · विषय: माँ पर कविता

मेरा कुछ भी नहीं यहां पर,
मां तेरा ही सब हैं।

मेरी तो तू ही दुनिया ,
तू ही तो , रब हैं।

तेरे बिन मैं हूं नहीं कुछ
तू है तो मैं हूं।

मां तू ही तो , जमीं हैं मेरी
तू ही तो नभ हैं।

तेरा एक निवाला मुझको ,
अमृत लगता हैं।

तेरे बिन ये जग मुझे,
मृत लगता हैं।

ये तेरा एक निवाला,
चाहे तुझे न कुछ लगे,

मुझको तो है खुशियों का,
पर्वत लगता हैं।

मां तू मुझसे दूर न जाएं,
रह जाए मेरे पास ।

मुझे नहीं मतलब लोगों से,
तुझसे ही बस आस।

मां तू मेरे साथ रहे ,
मेरी बनकर परछाई।

मां तेरे बिन नहीं यहां कुछ
तुझसे ही है श्वास।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम