तबियत हमारी

कविता — राघव सचिन · विषय: जीवन कविता

तबियत हमारी हमीं जानते हैं।
मगर वो हमारी कमी जानते हैं।

उन्हें पर फ़र्क कुछ भी पड़ता नहीं हैं
हमारे वो घर की जमी जानते हैं।

बिना उनके जीना गवारा नहीं है।
मगर उनको हमने पुकारा नहीं हैं।

हमें डूबना ही पड़ेगा किसी दिन...
हमारा कोई भी किनारा नहीं हैं।

कभी दूरियों में तो आता मज़ा हैं।
कभी दूरियां ही लगाती सज़ा है।

कभी आदतन ख़ुद को चाहा बदलना
बदलने में थोड़ी सी उनकी रज़ा हैं।

हमेशा खुराफात करती हैं किस्मत।
करे साथ उनको, नहीं इसकी हिम्मत।

कभी दूरियां ना बनी ज़िंदगी थी....
बहुत प्यार की,की अदा हमने क़ीमत।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम