थोड़ा वक़्त निकालें

गीत — डॉ कुसुम रानी सिंघल · विषय: जीवन कविता

जीवन की अहर्निश धारा से कुछ तो वक्त निकालें ।
राहें जो तकते हैं अपनी उनकी राह सँवारे ।

जीवन देकर पालन- पोषण पल- पल चिंता करते ।
आओ थोड़ा वक्त निकालें उनको ख़ुशियों देते ।

देश- धर्म की खातिर जो घर- द्वार सभी छोड़ें हैं ।
कदम- कदम पर हाथ उनके मज़बूत हमें करने हैं ।

धरती- अंबर जड- चेतन जो सहमे - सहमे दिखते ।
आओ वक्त निकालें उनके हित चिंतन में लगते ।

निज गौरव को भूल चले जो राहों पर अनजानी ।
गौरवमयी इतिहास की बातें उनको भी समझानी ।

कौन है अपना कौन पराया भेद विभेद न मानो ।
परमपिता की सब संतानें छोटा-बड़ा न जानो ।

थोड़ा वक्त निकालें और सबके मन को समझाएं।
राम कृष्ण के पावन चरित्रों के गुणगान कराएँ ।

आपाधापी उलझन सुलझन जीवन ध्येय नहीं है ।
आओ थोड़ा वक्त निकालें करें वही जो श्रेय है ।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम