पुरुष महान हो तुम
कविता — डॉ कुसुम रानी सिंघल · विषय: जीवन कविता
सृष्टि का आधार हो तुम प्रकृति का श्रृंगार हो तुम।
नर तुम्हीं नारायण बनकर जगत का उद्धार हो तुम।
नील नभ से शान्त रहकर कर्मरत रहते सदा।
मेघ की सब गर्जना को सहन करते हो सदा।
कड़कड़ाती बिजुरियों से न कभी डरते हो तुम।
पुरुष महान हो तुम इस धरा के धाम हो तुम।
नीम सा स्तम्भ बनकर तुम ही भू को साध लेते।
और दे कड़वी निंबोली भूधरों को स्वस्थ रखते।
झंझावातों में लघु तरुओं काआश्रय छांव हो तुम।
पुरुष महान हो तुम इस धरा के धाम हो तुम।
वेदना मन की न कहते स्वप्न को उर में दबाते।
अश्रु को चुपचाप पीकर अधर पर मुस्कान रखते।
परुष पौरुष और पुरुष विधि का गजब वरदान हो तुम।
पुरुष महान हो तुम इस धरा के धाम हो तुम।
सुत पति भाई पिता हर रूप में सबको लुभाते।
पर कहीं कुछ बात है जिससे कदम कुछ डगमगाते।
देवत्व गर हावी रहे तो इस धरा के राम हो तुम।
पुरुष महान हो तुम इस घरा के धाम हो तुम।

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें