ईमारत
कविता — सूर्यपाल नामदेव ‘चंचल’ · विषय: जीवन कविता
ईंटों पर खड़ी मैं वो इमारत हूँ जिसमें सीमेंट नहीं।
एक ईंट खिसकाई जो, भरभरा कर गिर जाएगी।
ना चूना है, ना गारा है, बस भरोसे पर टिकी हूँ,
जो भरोसा टूटा तो, ये दीवार बिखर जाएगी।
लोग कहते हैं मजबूत हूँ, ऊँची हूँ, अडिग हूँ,
उन्हें क्या पता, अंदर से कितनी डरी हुई हूँ।
हर ईंट एक रिश्ता है, हर ईंट एक याद है,
एक भी हिली तो, सारी कहानी बिफर जाएगी।
हवा के झोंके से भी मैं कांप जाती हूँ,
अपनों के लहजे से ही मैं ढह जाती हूँ।
जिन्हें मैंने छत समझा, वही दीवारें हिला गए,
अब किस ईंट पर भरोसा करूँ, हर ईंट ही सिहर जाएगी।
मत छेड़ो मुझे, मत आजमाओ मुझे,
मैं पहले से ही टूटने की कगार पर खड़ी हूँ।
प्यार की एक ईंट लगा दो, तो शायद संभल जाऊँ,
वरना एक ईंट खिसकाई जो, भरभरा कर गिर जाएगी।
सूर्यपाल नामदेव "चंचल"

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें