वक़्त

कविता — Vaishali Rastogi · विषय: जीवन कविता

*वक्त धीरे-धीरे सब सिखा देता है*

वक्त धीरे-धीरे सब सिखा देता है,
सब्र भी, सुकून भी, मुस्कान भी।

पहले जो बात दिल को चुभ जाती थी,
अब उसी बात पर हँसी आ जाती है।

गिरना भी सिखाता है, संभलना भी,
भीड़ में अकेले चलना भी।

कौन अपना है, कौन पराया है,
वक्त ही तो ये सब समझा जाता है।

आँसू पोंछना खुद ही आ जाता है,
दर्द में भी मुस्कुराना आ जाता है।

शोर में भी खामोश रहना सीख लेते हैं,
बिना कहे बहुत कुछ सहना सीख लेते हैं।

वक्त बड़ा उस्ताद है, सब सिखा देता है,
टूट कर भी फिर से जीना सिखा देता है।

वैशाली

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम