गणपति वंदन

गीत — डॉ कुसुम रानी सिंघल · विषय: जीवन कविता

गजानन आये हैं सरकार।
पान,पुष्प, मोदक से करते,
मिलकर सब सत्कार।
गजानन आये हैं सरकार।

गणपति उत्सव धूम मची है,
हो जाओ तैयार ।
गजानन आये हैं सरकार।

वक्रतुण्ड महाकाय,
तेरी जय जयकार ।
गजानन आये हैं सरकार।

सूर्यकोटि सम आभा अद्भुत,
करते बेड़ा पार ।
गजानन आये हैं सरकार।

सिद्धि विनायक कष्ट निवारक,
कर देते उद्धार ।
गजानन आये हैं सरकार।

जिनकी कृपा दृष्टि से पंगु,
नापे गिरि,संसार ।
गजानन आये है सरकार।

बुद्धि ज्ञान के देव गजानन,
महिमा अपरंपार ।
गजानन आये हैं सरकार।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम