तोरण
कविता — सुलेखा चटर्जी · विषय: जीवन कविता
कहानी(250 शब्द)
तोरण
======
द्वार पर तोरण लगाकर राधेश्याम चौकीदार चला गया था। नीना अब भी खड़ी-खड़ी तोरण को देखकर मुस्कुरा रही थी।
" अरे यह कहां था?? अब तक रखा था तुमने संभाल कर इसे?"
पति की आवाज सुनकर चौंक कर पीछे देखा था नीना ने। पतिदेव खड़े थे,वह भी मुस्कुरा रहे थे। दोनों चुपचाप अंदर तो आ गए पर यादों का रेला भी साथ चला उनके।
" तुम्हें याद है, उज्जवल को कितनी जोर का चांटा मारा था मैंने,नई कॉपी के पन्ने फाड़ कर इस तरह से ड्राइंग करने पर? "
चाय की चुस्की लेते लेते अभय पाटीदार अपनी पत्नी नीना से कह रहे थे। नीना अब भी मुस्कुरा रही थी।
" वह क्या बोला था मुझे उस दिन पता? वह बोला था कि मां,तोरण क्यों खरीद रही हो? देखो पटाखे की तरह रंग बिरंगी तोरण मैंने बनाए हैं इस बार। इसको लगाओ, सब पूछेंगे कहां से ले आये इतनी अच्छी तोरण?? "
" बच्चों का छोटा सा मन कितनी जल्दी प्रसन्न हो जाता है देखो तो!! नयी कॉपी के पन्ने फाड़ने पर मैंने एक चांटा मारा था उसे। आज लगता है कि वह खुशी मुझे समझ में क्यों नहीं आई? देखो, लंबी-लंबी चौड़ी चौड़ी लकीरें लाल हरी पीली नीली सब रंग की एक-एक पन्ने पर लटकाए कितना अच्छा तोरण बनाया था उसने। एक छोर चिपका भी दिया था की रस्सी डाली जा सके उसमें। "
इतने वर्ष बीत जाने पर अभय को आज कोई पश्चाताप नहीं था पर आज वह स्वयं भी खुश हो रहे थे। आज उनका लड़का उज्जवल विदेश में जाने के बाद दिवाली मनाने पहली बार आ रहा था, इसी खुशी में नैना ने वो तोरण निकालकर और तुरंत लगा दिया था।
दरवाजे की घंटी बजी थी। अभय और नीना तुरंत भागे थे दरवाजा खोलने।
सामने उज्जवल खड़ा मुस्कुराता तोरण को देख रहा था।
सुलेखा चटर्जी
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें