शब्दों की गहराई

कविता — डॉ कुसुम रानी सिंघल · विषय: माँ पर कविता

“सागर की सब गहराई पर्वत की सब ऊँचाई
तेरे मन में है समाई
ओ माई , मेरी माई ऽ ऽ ऽ।”
किचन में काम करते हुए किशोरी लगातार गुनगुना रही थी पूरी तरह से पंक्तियों के भाव में खोई हुई और अपने आप से भी बेख़बर।
“माँ “
“तुम बहुत अच्छा गाती हो। आपने लिखा है । बहुत खूब”
“लव यू माँ”कहते हुए मणि किशोरी को प्यार करने लगी।
“अरे ऽऽ”
किशोरी चौंकी। पलटकर उसने भी अपनी बेटी को प्यार किया।
तुम्हें अच्छा लगा ?
हमेशा की तरह किशोरी ने पूछा।
“बहुत अच्छा “ अब ये मत पूछना “क्यों “
मणि ने शरारती अंदाज़ में माँ की तरफ देखा।
किशोरी ने भी मणि के इशारे को समझा और सैंडविच बनाने लगी।
सुबह के आठ बज रहे थे। मणि साढ़े आठ बजे के आस-पास अपने कार्यालय के लिए निकल जाती है।
किशोरी ने गरमागरम नाश्ता टेबल पर रख दिया और किचन की तरफ बढ़ चली।
“थैंक्यू माँ “
नाश्ता देख मणि की खुशी का ठिकाना न था।
“वैलकम माई डॉल”
किशोरी ने भी उसी लहजे में प्रतिक्रिया दी ।
“पर माँ”
क्या हुआ ?कहते हुए किशोरी ने प्रश्नसूचक नज़र से मणि को देखा।
माँ आपको दो सैंडविच और बनाने होंगे।
किशोरी कुछ आगे पूछती मणि ने आगे कहा।
माँ मेरे आफिस के फ़्रैंड्स आपके सैंडविच के दीवाने हैं।उनको पता लगेगा कि मैं सैंडविच खाकर आई हूँ तो मुझे छोड़ेंगे नहीं।
“तो मत बताना कि तुमने नाश्ते में सैंडविच खाया है।”
मतलब झूठ बोल दूँ । यही न।
नो, नैवर।
आपकी बेटी हूँ ।
आपसे ही तो सीखा है कि सच्चाई के साथ जीवन जीना चाहिए।
बस जल्दी से सैंडविच पैक कर दो माई क्यूटी मां।
किशोरी मणि के एक-एक शब्द में उसकी गहराई में गोता लगा रही थी।
सैंडविच का डिब्बा तो वह पहले से ही तैयार कर मणि के लंच बैग में रख चुकी थी।
मणि के मांगने पर किशोरी ने मुस्कुराते हुए लंच बैग की तरफ इशारा कर दिया ।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम