बचपन लौट आए
कविता — स्नेहा मिश्रा · विषय: जीवन कविता
काश वो पल आ जाए
बचपन लौट आए
जहाँ खुशियों का मेला था
जीवन बड़ा सलोना था
छोटी-छोटी खेलों में खुशियों का बेला था
खिलौनों-टाफियों में मिलता उल्लास का रेला था
काश वो पल लौट आए
जहाँ गूँजता बचपन का शोर था
माँ की लोरी में मीठा सा भोर था
पापा की गोद में सपनों का छोर था
आँगन में कागज़ की नाव तैरती थी
बारिश में कागज़ की चप्पलें दौड़ती थीं
दोस्तों संग लड़ना-झगड़ना, फिर गले लग जाना
बिना वजह हँसना, बिना वजह रो जाना
काश वो पल लौट आए
जब दिल बेगुनाह था, और आँखें साफ़ थीं
धूप भी अपनों जैसी, और छाँव भी खास थीं
काश वो पल आ जाए
बचपन लौट आए
बचपन लौट आए
जहाँ खुशियों का मेला था
जीवन बड़ा सलोना था
छोटी-छोटी खेलों में खुशियों का बेला था
खिलौनों-टाफियों में मिलता उल्लास का रेला था
काश वो पल लौट आए
जहाँ गूँजता बचपन का शोर था
माँ की लोरी में मीठा सा भोर था
पापा की गोद में सपनों का छोर था
आँगन में कागज़ की नाव तैरती थी
बारिश में कागज़ की चप्पलें दौड़ती थीं
दोस्तों संग लड़ना-झगड़ना, फिर गले लग जाना
बिना वजह हँसना, बिना वजह रो जाना
काश वो पल लौट आए
जब दिल बेगुनाह था, और आँखें साफ़ थीं
धूप भी अपनों जैसी, और छाँव भी खास थीं
काश वो पल आ जाए
बचपन लौट आए
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें