-: स्वदेशी पर गर्व :-

कविता — इन्दिरा शर्मा ‘प्रबुद्ध’ · विषय: देशभक्ति कविता

-: स्वदेशी पर गर्व:-
श्रीकृष्ण हस्तिग्राम पहुँचे,
लेकर पाण्डव का संदेश।
जागीर देदो पाँच गाँव की,
वहीं बनाएं अपना देश ।।
बोला दुर्योधन सुनलें माधव,
पाँच ग्राम क्योंकर मांगे।
भूमि ना दूंगा सुचि नोक सम,
प्रण से ना डिगूं उनके आगे।।
तब माधव ने सुना दिया,
निज पाण्डव बंधु को आदेश।
क्यूं मांगें कबतक मांगें,
स्वयं बनाओ अपना देश।।
स्वदेश में मर्यादित रहें,
और न्याय स्वयं का ही होगा
स्वयं करें निर्मित सबकुछ,
पर अंकुश भी नही होगा।।
इसके खातिर गोविंद ने,
स्वराज्य कोष भी खोल दिया।
फिर पाण्डवों ने मिलकर,
"इन्द्रप्रस्थ" का निर्माण किया।।
बाल तिलक के मन में जो,
"स्वराज "भाव ना उत्पन्न होता?
तो क्या हर हिन्दुस्तानी,
होने को स्वतंत्र उद्यत होता??
कुछ दुर्योधन हिन्दुस्तान पर,
नजर गड़ाए बैठे हैं।
"अर्थ उन्नत" होते भारत से,
ईर्ष्या पाले बैठे हैं।।
समय आ गया स्वविवेक से,
खोलें अपने अंतरचक्षु।
न हम किसी से कम हैं ,
फिर क्यों रहें बनकर भिक्षु।।
निज कौशल और क्षमता से,
सृजन करें नव आजीविकायें।
जिसके श्रम और श्रमज सभी,
स्वदेशी झाँकी दिखलायें।।
निज निर्मित का उपयोग करें,
देश की माटी की जिसमे गंध।
राष्ट्र सर्व-समर्थ है फिर,
क्यूं माने विदेशी अनुबंध। ।
स्वदेशी अपनाएं, स्वाभिमान जगाएं।राष्ट्र निर्माण में स्वकर्तव्य निभाएं।।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
-: इन्दिरा "प्रबुद्ध" शर्मा (जयपुर) :-

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम