' स्वप्न और दायित्व '
कविता — इन्दिरा शर्मा ‘प्रबुद्ध’ · विषय: जीवन कविता
-: स्वप्न और दायित्व:-
कहीं ह्रदय के अंतरतल में ,
कुछ स्वप्न प्रस्फुटित लगे होने।
नयनो की पलकों पर आकर,
ठहर गए कोने-कोने।।
सुघड,सलोनी वसुधा की,
सुन्दर प्रतिमा तैयार करें।
जिसकी खातिर सबजन आकर,
अपना दायित्व स्वीकार करें।
राम कृष्ण से गुरु मिले तो,
शिष्य विवेकानंद होंगे।
शून्य से नायक बन उभरें,
कपाट तिमिर के बंद होंगे।।
समर त्रासदी सहे न कोई,
शत्रुता का नहीं भाव हो।
ब्रह्मा की कृति ब्रह्माण्ड में,
शान्ति और सद्भाव हो।।
वेदों से कर ज्ञान प्राप्त,
नव विज्ञान का अनुसंधान करें।
उत्तम से सर्वोत्तम बन उभरें।
जग का नव उत्थान करें।।
नव संतति को आगे बढ़,
सुदृढ भूमिका निभानी है।
विगत छोड़ भविष्य की खातिर।,
आगे दौड़ लगानी है।।
ठानलें करना है हमको,
निज कर्म कुसुम अर्पण पूरा।
राह कठिन हो चाहे कितनी,
"सफर" नहीं रह जाए "अधूरा"।।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
इन्दिरा 'प्रबुद्ध' शर्मा जयपुर
(राजस्थान)
कहीं ह्रदय के अंतरतल में ,
कुछ स्वप्न प्रस्फुटित लगे होने।
नयनो की पलकों पर आकर,
ठहर गए कोने-कोने।।
सुघड,सलोनी वसुधा की,
सुन्दर प्रतिमा तैयार करें।
जिसकी खातिर सबजन आकर,
अपना दायित्व स्वीकार करें।
राम कृष्ण से गुरु मिले तो,
शिष्य विवेकानंद होंगे।
शून्य से नायक बन उभरें,
कपाट तिमिर के बंद होंगे।।
समर त्रासदी सहे न कोई,
शत्रुता का नहीं भाव हो।
ब्रह्मा की कृति ब्रह्माण्ड में,
शान्ति और सद्भाव हो।।
वेदों से कर ज्ञान प्राप्त,
नव विज्ञान का अनुसंधान करें।
उत्तम से सर्वोत्तम बन उभरें।
जग का नव उत्थान करें।।
नव संतति को आगे बढ़,
सुदृढ भूमिका निभानी है।
विगत छोड़ भविष्य की खातिर।,
आगे दौड़ लगानी है।।
ठानलें करना है हमको,
निज कर्म कुसुम अर्पण पूरा।
राह कठिन हो चाहे कितनी,
"सफर" नहीं रह जाए "अधूरा"।।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
इन्दिरा 'प्रबुद्ध' शर्मा जयपुर
(राजस्थान)
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें