युवाओं का आह्वान
कविता — डॉ कुसुम रानी सिंघल · विषय: प्रेरणा कविता
‘भारत जागो विश्व जगाओ’ लक्ष्य यही ठानो।
युवा शक्ति यह समय तुम्हारा मन में बस मानो।
कर्म करो बस पूरे मन से फल खुद मिल जाएगा।
हार नहीं मानो जीवन में विजय हार आएगा।
ध्यान लगाकर मन रूपी अश्वों को बस थामो।
भारत जागो विश्व जगाओ लक्ष्य यही ठानो ।
सर्व शक्ति अपने ही भीतर ध्यान यही रखना।
मंथन और आत्म चिंतन से जाग्रत है करना।
स्वयं कृष्ण सारथी बनेंगे पग आगे लाओ।
निज गौरव निज भाषा पर अभिमान सदा करना।
देश धर्म निज संस्कृति का सम्मान सदा करना।
सत्य सनातन गूँजे जग में ऐसा कुछ कर जाओ।
डर आलस जैसे शत्रु पर नज़र सदा रखना।
मन के जीते जीत मिले यह मंत्र सदा रटना।
हिम्मत से सारे विघ्नों पर विजय श्री पाओ।
गर्व करो निज प्रज्ञा पर क्यों किससे घबराना।
नित नूतन उत्कर्षों से दुनिया को चौंकाना ।
वेद पुराण गीता मानस से जग को चमकाओ।
भारत जागो विश्व जगाओ मन में बस ठानो।
युवा शक्ति यह समय तुम्हारा मन में बस मानो।
कर्म करो बस पूरे मन से फल खुद मिल जाएगा।
हार नहीं मानो जीवन में विजय हार आएगा।
ध्यान लगाकर मन रूपी अश्वों को बस थामो।
भारत जागो विश्व जगाओ लक्ष्य यही ठानो ।
सर्व शक्ति अपने ही भीतर ध्यान यही रखना।
मंथन और आत्म चिंतन से जाग्रत है करना।
स्वयं कृष्ण सारथी बनेंगे पग आगे लाओ।
निज गौरव निज भाषा पर अभिमान सदा करना।
देश धर्म निज संस्कृति का सम्मान सदा करना।
सत्य सनातन गूँजे जग में ऐसा कुछ कर जाओ।
डर आलस जैसे शत्रु पर नज़र सदा रखना।
मन के जीते जीत मिले यह मंत्र सदा रटना।
हिम्मत से सारे विघ्नों पर विजय श्री पाओ।
गर्व करो निज प्रज्ञा पर क्यों किससे घबराना।
नित नूतन उत्कर्षों से दुनिया को चौंकाना ।
वेद पुराण गीता मानस से जग को चमकाओ।
भारत जागो विश्व जगाओ मन में बस ठानो।
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें