मेरा देश
कविता — इन्दिरा शर्मा ‘प्रबुद्ध’ · विषय: देशभक्ति कविता
- --: मेरा देश;--
नील गगन का विस्तृत फैला,
तारों जड़ा वितान है।
विश्व पटल पर सबसे प्यारा,
मेरा हिन्दुस्तान है।।
ऊँचे पर्वत लम्बी नदियाँ,
हरे -भरे मैदान हैं।
लहर लहर लहराए तिरंगा,
मेरे देश की शान है।।
उदयागिरि से नित्य प्रगट हो,
दिनकर दरश दिखाए।
धवल हिमाला की चोटी पर
कनक किरण बरसाए। ।
धरती से सोना उपजाने,
हलधर निकले घर से।
जैसे कोई वीतरागी ,
विमुख हुआ हो जगत से।।
सीमा प्रहरी डटे हुए हैं,
रक्षा देश की करने को।
दुश्मन से लोहा लेने और ,
हमें सुरक्षित रखने को।।
तान के सीना हम चलते हैं,
जग में स्वाभिमान से।
शौर्य और सामर्थ्य वीरों का,
गाते हैं अभिमान से।।
हम भी अपनी जन्म भूमि का,
कुछ तो कर्ज उतारें।
वृक्ष लगाऐं,रखें स्वच्छता,
इसका सौंदर्य निखारें।।
जय-जय गूँजे अनंत गगन में
आन,बान और शान की।
विश्व प्रणेता,ज्ञान श्रोत,
जय होवे हिन्दुस्तान की।।
🌹🌹🌹🌹🕊️🌹🌹🌹🌹
इन्दिरा "प्रबुद्ध"शर्मा (जयपुर)
नील गगन का विस्तृत फैला,
तारों जड़ा वितान है।
विश्व पटल पर सबसे प्यारा,
मेरा हिन्दुस्तान है।।
ऊँचे पर्वत लम्बी नदियाँ,
हरे -भरे मैदान हैं।
लहर लहर लहराए तिरंगा,
मेरे देश की शान है।।
उदयागिरि से नित्य प्रगट हो,
दिनकर दरश दिखाए।
धवल हिमाला की चोटी पर
कनक किरण बरसाए। ।
धरती से सोना उपजाने,
हलधर निकले घर से।
जैसे कोई वीतरागी ,
विमुख हुआ हो जगत से।।
सीमा प्रहरी डटे हुए हैं,
रक्षा देश की करने को।
दुश्मन से लोहा लेने और ,
हमें सुरक्षित रखने को।।
तान के सीना हम चलते हैं,
जग में स्वाभिमान से।
शौर्य और सामर्थ्य वीरों का,
गाते हैं अभिमान से।।
हम भी अपनी जन्म भूमि का,
कुछ तो कर्ज उतारें।
वृक्ष लगाऐं,रखें स्वच्छता,
इसका सौंदर्य निखारें।।
जय-जय गूँजे अनंत गगन में
आन,बान और शान की।
विश्व प्रणेता,ज्ञान श्रोत,
जय होवे हिन्दुस्तान की।।
🌹🌹🌹🌹🕊️🌹🌹🌹🌹
इन्दिरा "प्रबुद्ध"शर्मा (जयपुर)
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें