सरहद

कविता — इन्दिरा शर्मा ‘प्रबुद्ध’ · विषय: देशभक्ति कविता

--: सरहद :--
🌹 ========== 🌹
ईश्वर ने रचना कर अपनी,
धरती एक बनाई है।
जिसमें शामिल पहाड समुंदर,
नदियाँ झरने और खाई हैं।।
कहीं सपाट कहीं ऊँचे-नीचे,
जंगल और मैदान हैं।
यहीं उकेरे हमने इस पर,
खेत और खलिहान है।।
हमने इसको बाँट दिया है,
सरहद की दीवारों से।
देशों की पहचान हुई है,
मन्दिर ,मस्जिद मीनारों से।।
पुष्प गंध न रोक सकेगी,
ये सरहद की दीवारें।
पुरवाई पवन को बेध न पाए,
डोरी के कंटीले तारें।।
एक दिवाकर ही करता है,
रात और दिन संसार में।
पूर्ण शशि से पूनम होती,
अमावस होती अंधकार में।।
पंछी की कलरव न जाने,
देश और विदेश को।
चहक -चहक कर गुंजित करते,
पूरे ही परिवेश को।।
मेघ कहीं से जल भरकर,
हवा के संग उड जाते हैं।
सुदूर धरा के अंचल में जाकर,
वह पानी बरसाते हैं।।
बादल कहाँ बंधन में रहते,
कहाँ सीमा में जल रहता।
किसी देश से नदियाँ निकले,
अपर देश में वह जल बहता।।
वसुधैव कुटुंब का भाव जगाएँ
हर जनमन में हो मृदुल बसंत।
अनुराग, प्रेम की प्रत्युषप्रभा,
कर देगी सरहदों का अंत।।
"इन्दिरा" अपनी अखिल धरा पर,
भावों की गंगा बहाएंगे।
मानवता के पथ पर चलकर,
सरहद के भेद मिटाएंगे।।
--: इन्दिरा "प्रबुद्ध"शर्मा (जयपुर):--

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम