वो सुन लेता है
कविता — महेन्द्र तिवारी · विषय: जीवन कविता
ना चिल्लाना पड़ता है,
ना रोकर बताना पड़ता है,
बस मन से याद कर लो,
वो चुपचाप सुन लेता है।
दुनिया को सुनाने के लिए,
आवाज़ की ज़रूरत होती है,
पर उसे सुनाने के लिए,
सिर्फ़ सच्चे मन की ज़रूरत होती है।
जो बात होठों तक नहीं आती,
जो आँसू आँखों में ही रह जाते हैं,
वो अनकही दुआएँ भी,
उसके दरबार तक पहुँच जाती हैं।
लोग सुनकर भी भूल जाते हैं,
वो बिना सुने भी समझ जाता है,
टूटे हुए मन को जोड़कर,
फिर से जीना सिखा जाता है।
इसलिए जब मन भारी हो जाए,
तो किसी को मत ढूँढना,
बस आँखें बंद करके,
दिल से उसे पुकारना,
वो सुन लेगा, वो सुन लेता है।
ना रोकर बताना पड़ता है,
बस मन से याद कर लो,
वो चुपचाप सुन लेता है।
दुनिया को सुनाने के लिए,
आवाज़ की ज़रूरत होती है,
पर उसे सुनाने के लिए,
सिर्फ़ सच्चे मन की ज़रूरत होती है।
जो बात होठों तक नहीं आती,
जो आँसू आँखों में ही रह जाते हैं,
वो अनकही दुआएँ भी,
उसके दरबार तक पहुँच जाती हैं।
लोग सुनकर भी भूल जाते हैं,
वो बिना सुने भी समझ जाता है,
टूटे हुए मन को जोड़कर,
फिर से जीना सिखा जाता है।
इसलिए जब मन भारी हो जाए,
तो किसी को मत ढूँढना,
बस आँखें बंद करके,
दिल से उसे पुकारना,
वो सुन लेगा, वो सुन लेता है।
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें