दीपोत्सव

कविता — महेन्द्र तिवारी · विषय: भक्ति कविता

अँधेरों से लड़कर जो ये दीप जले हैं,
इन्हीं दीयों में तो अपने सपने पले हैं।
हर आँगन में है खुशियों की लाली,
हर एक मन में रोशन हुई है दीवाली।

मिट्टी के दीयों की ये प्यारी लड़ी है,
गगन से उतर धरती तारों जड़ी है।
गिरे आज नफ़रत की दीवार सारी,
उजाले से महके ये दुनिया हमारी।

जो बिछड़े हैं उनको गले लगाएँ,
दिलों की सभी दूरियों को मिटाएँ।
चलो मिलकर यही प्रण करें हम,
आज घर को रोशनी से भरें हम।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम