छठ की महिमा
कविता — महेन्द्र तिवारी · विषय: भक्ति कविता
दउरा में नारियल, केला, अमरूद और अनार,
ठेकुआ की खुशबू लेकर, आया छठ त्योहार।
नदी किनारे उमड़ पड़ा है, श्रद्धा का यह मेला,
एक घाट पर सभी खड़े हैं, कोई नहीं अकेला।
गंगा-कोसी लहरें गाएँ, आस्था का मधुर गान,
जल में खड़े व्रती करते हैं, सूर्यदेव का ध्यान।
हाथ जोड़कर माँग रहे हैं, सबके सुख का दान,
आँखों में उम्मीद सजी है, मन में शुभ अरमान।
अस्ताचल सूर्य को वंदन, उदयाचल को प्रणाम,
प्रकृति और परमात्मा का, अनुपम है यह धाम।
अर्घ्य लिए आँखों में आशा, अधरों पर मुस्कान,
सबके जीवन में खुशियाँ हों, यही हृदय का गान।
न महलों की चाहत कोई, न सोने का उपहार,
सुखी रहे परिवार सभी का, खुशियों से घर-द्वार।
माटी, पानी, सूर्य की महिमा, जीवन का आधार,
छठ हमारी लोकसंस्कृति, श्रद्धा का यह त्योहार।

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
- सब शिव मय हो जाए
- जय जय दुर्गे भवानी
- ये शहर बनारस
- सरस्वती वंदना
- नारायण कवच।
- शिव व माता शक्ति के नौ स्वरूप का दर्शन!
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें