एक था इंसान

कविता — सोहन सानप · विषय: जीवन कविता

एक था इंसान
जो था बुद्धिमान
अत्यंत गुणवान
आया उसे अहंकार
हुआ उसे घमंड
हो गया मिट्टी राख

एक था इंसान
जो था धनवान
अति लोभ
हुआ उसे अभिमान
हो गया मिट्टी राख

एक था इंसान
जो था बलवान
हुआ उसे घमंड
हो गया मिट्टी राख

एक था इंसान
जो था सौंदर्यवान
स्वाले अछूत जिसे
उसे हुआ अभिमान
हो गया मिट्टी राख

एक था इंसान
जो था सेठ
करता था मनमानी
हुआ उसे अहंकार
हो गया मिट्टी राख

जो एक इंसान
ना रहा इंसान
जिसे थी नश्वरता
हो गया मिट्टी राख
भूल बैठा
ओ जो है इंसान
जिसे पता नहीं
आज है कल नहीं
फिर कैसा ये अभिमान
ओ था सिर्फ एक इंसान

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम