दशहरा आया
कविता — ज्योति बरनवाल
दशहरा आया
नवरात्रि का महीना आया,
नौ कन्या रूप आईं,
दशहरा का पर्व है आया,
भक्ति भाव संग लाया।
रामायण को दोहराने आया,
रावण को जलाने आया,
अधर्म को यह समझाने आया,
ज्ञान-सागर में डुबोने आया।
बेटियों को पूजने आया,
घर-घर यह समझाने आया,
बेटियों पर अत्याचार करेगा,
तो दुर्गा बन संहार किया जाएगा।
नौ कन्या रूप धर आईं,
तुझे फिर से चेताने आईं,
संभल जा, दशहरा आया है,
तेरे अहंकार को जलाने आया है।
जिस बेटी को आज पूज रहा,
कल उसका सम्मान भी करना,
कन्या में जब देवी देखी है,
तो उसके अधिकारों का मान भी करना।
यही संदेश है दशहरे का,
यही सच्ची विजय कहलाए—
रावण सिर्फ पुतला न जले,
हर मन का रावण भी जल जाए।
कवयित्री ज्योति बरनवाल ✍️
नवादा (बिहार)
नवरात्रि का महीना आया,
नौ कन्या रूप आईं,
दशहरा का पर्व है आया,
भक्ति भाव संग लाया।
रामायण को दोहराने आया,
रावण को जलाने आया,
अधर्म को यह समझाने आया,
ज्ञान-सागर में डुबोने आया।
बेटियों को पूजने आया,
घर-घर यह समझाने आया,
बेटियों पर अत्याचार करेगा,
तो दुर्गा बन संहार किया जाएगा।
नौ कन्या रूप धर आईं,
तुझे फिर से चेताने आईं,
संभल जा, दशहरा आया है,
तेरे अहंकार को जलाने आया है।
जिस बेटी को आज पूज रहा,
कल उसका सम्मान भी करना,
कन्या में जब देवी देखी है,
तो उसके अधिकारों का मान भी करना।
यही संदेश है दशहरे का,
यही सच्ची विजय कहलाए—
रावण सिर्फ पुतला न जले,
हर मन का रावण भी जल जाए।
कवयित्री ज्योति बरनवाल ✍️
नवादा (बिहार)