सब शिव मय हो जाए

कविता — सुलेखा चटर्जी · विषय: भक्ति कविता

सब शिव मय हो जाय
***********************

बुराई का विष
करो पान, उतारो ना उदर,
चुपचाप करो ग्रहण।

स्थितप्रज्ञ हो जब
षडरिपुओं को दोगे मात तब,
शिव बसेंगे मनमंदिर।

सत्य अवश्य बोलो,
अप्रिय सत्य ना हो देखो,
मन मत दुखाओ।

याचना करें शत्रु
द्विधाहीन हो उसे करो प्रदान।
शिव करेंगे कल्याण।

सत्यम् शिवम् सुंदरम्।
सब शिवमय हो जाए,सोचोगे
तब शिव जानोगे।
सुलेखा चटर्जी, भोपाल

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम