ये शहर बनारस

कविता — स्नेहा मिश्रा · विषय: भक्ति कविता

घाटों का है ये शहर ,
गलियों का है ये शहर बनारस।
जहां गुम हो जाने का मन करे,
अद्भुत है ये शहर बनारस।

घाटों पर आरतियों की शाम बनारस,
अद्भुत है ये नाम बनारस।
महादेव का ये धाम बनारस,
अद्भुत है ये नाम बनारस।

हर इंसान की मुक्ति का धाम बनारस,
हर आवाज में गूंजे हर-हर महादेव का नाम , बनारस।
पावन पवित्र ये धाम बनारस,
अद्भुत है ये नाम बनारस।

गलियों-गलियों में बसे शिव का प्यार बनारस,
हर पत्थर बोले जय-जयकार बनारस।
गंगा की लहरों में बहे भक्ति की धार बनारस,
सुबह की पहली डुबकी में तरे संसार बनारस।

चाय की चुस्की संग ठठेरी बाजार बनारस,
पान की गिलोरी में घुला मीठा प्यार बनारस।
शहनाई की तान में बसे राग बनारस,
मणिकर्णिका में जले जीवन का चिराग बनारस।

विद्या की नगरी, संतों का गान बनारस,
हर साँस में बसे भोले का ध्यान बनारस ।
जन्म-मरण का खेल जहाँ अविराम बनारस,
अद्भुत है ये नाम, अद्भुत है ये धाम बनारस ।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम