ज्योति बरनवाल
नवादा
✨ मेरा परिचय – कवयित्री ज्योति बरनवाल ✨ मेरा नाम ज्योति बरनवाल है। मेरा जन्म 13 नवंबर 1983 को मोकामा में हुआ। मेरे पिताजी का नाम श्री श्रवण प्रसाद है, और मेरी माताजी श्रीमती उषा देवी एक साधारण, सरल और स्नेहमयी गृहिणी हैं। पति का नाम श्री रंजित कुमार । मेरी शिक्षा इंटरमीडिएट तक हुई है, जिसे मैंने पटना के अरविंद महिला कॉलेज से पूरा किया। वर्तमान समय में मैं एक गृहिणी हूँ और नवादा, बिहार की निवासी हूँ।अहिवरण महिला कल्याण समिति की सदस्य हूँ । लेखन मेरा शौक नहीं, मेरी पहचान है। बचपन से ही मैं अपने आसपास होने वाली घटनाएँ, अनुभव, अच्छे-बुरे समय की स्मृतियाँ—सब कुछ अपनी कॉपी और कलम में सँजोती आई हूँ। मेरे लिए लिखना मन के भावों को व्यक्त करने का सबसे सुंदर और सच्चा माध्यम है। कलम मेरे साथ चलती है—खुशियों में भी और कठिनाइयों में भी। मेरी एकल पुस्तक कविता की “सृजन के दो पंख “J.R. प्रकाशित हो चुकी है । आज मैं विभिन्न साहित्यिक मंचों से जुड़ी हुई हूँ— “बोलती कलम साहित्य मंच”, “नवल बिहान साहित्य मंच”, “काव्य सुधा संगम”, “वर्णवाल कवि सम्मेलन”, “मन से मंच”तक, “भारत टाइम्स संस्कृति दर्पण” जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से मैं निरंतर साहित्यिक योगदान देती आ रही हूँ। इसके अलावा मैं ऑनलाइन गोष्ठी टीम से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हूँ, जहाँ मेरी सहभागिता और साहित्यिक योगदान के लिए मुझे कई बार ससम्मान प्रमाणपत्र और मान-पत्र प्राप्त हो चुके हैं। मेरे लिए साहित्य सिर्फ़ शब्द नहीं— जीवन की यात्रा को समझने, महसूस करने और बाँटने का माध्यम है।
ज्योति बरनवाल की रचनाएँ (5)
- किसने किया श्रृंगार मैया जी का — कविता
- 🪷जय माँ ब्रह्मचारिणी 🪷माँ के द्वितीय स्वरूप को समर्पित — कविता
- नवरात्रि का प्रथम दिवस-माँ शैलपुत्री — कविता
- बाल-बाल बची माँ — कविता
- दशहरा आया — कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें