अनुकरणीय (लघुकथा)
कविता — डॉ कुसुम रानी सिंघल · विषय: जीवन कविता
सौम्य दोस्तों के साथ निकला ही था मोबाइल बजने लगा।
“पापा की कॉल।”
इस समय।
मन में कुछ खटका।
परेशान सा होते हुए सौम्य ने रिसीव किया।
“जी पापा।”
“सब ठीक है न।”
सब ठीक है बेटा।
कल घर आ जाओ।
कुछ जरूरी बात है ।
मगर पापा , मुझे तो अगले वीक आना है।
मुझे मालूम है बेटा। अर्जेंट है कल सुबह भी आ जाओ।
फोन कट कर दिया।
मन न होते हुए भी सौम्य दोस्तों के साथ बाहर चला गया।
वापस आकर जल्दी सोने की कोशिश की पर सब बेकार।
पन्द्रह दिन बाद उसकी शादी है।
घर में सब खुश।
वह खुद भी तो कितना खुश है।आम्रपाली से जबसे मिला है उसकी ख़ुशियों का कोई ओर-छोर ही नहीं।
ठीक वैसी जैसी वह चाहता था।
अगले दिन घर पहुँच कर थोड़ा सुकून मिला। सब सामान्य ही लगा।थोड़ी देर बाद माँ ने बताया कि आम्रपाली के पापा और भाई आ रहे हैं। कल रात फोन आया।वे लोग तुमसे भी मिलना चाहते हैं।
ओह, अब समय में आया।कई बातें मन में आने लगी पर सौम्य ने सबको झटक दिया।
शाम को स्वागत सत्कार के बाद जब सौम्य को पापा ने बुलाया तो उसने सबको बहुत ही सीरियस पाया।
पापा कह रहे थे कि सौम्य जो कहेगा वही फ़ाइनल होगा।
सौम्य कुछ पूछता इससे पहले ही आम्रपाली के भाई ने पूरी बात कह दी कि दो दिन पहले आफिस से आते हुए आम्रपाली का एक्सीडेंट हो गया। एक पैर की कई हड्डियां टूटने के कारण आपरेशन हुआ है।डाक्टर का कहना है कि पूरी तरह से ठीक होने में कम से कम पाँच-छह महीने लग जाएंगे।
अब क्या करना है आप लोग बताएँ।
कहते-कहते उनका गला भर आया।
सौम्य को तो विश्वास ही नहीं हो रहा था।उसे लग रहा था जैसे नींद में कोई बुरा स्वप्न देख रहा है।
स्वयं को संतुलित करने हुए सौम्य ने आम्रपाली का हाल पूछा और बिना एक पल गंवाए सौम्य ने आम्रपाली को फोन किया।आम्रपाली से बात करने के बाद सौम्य ने गहरी सांस ली ।
बताओ सौम्य, अब शादी के बारे में क्या डिसीजन करना है। ये लोग यही पूछने आए हैं।
मैं समझा नहीं पापा।
मै समझाता हूँ सौम्य
आम्रपाली के पापा बोले।
बेटा -डॉक्टर का यह भी कहना है कि रिकवरी के बाद भी कुछ कमी रह सकती है।हम आपसे कुछ छिपाना नहीं चाहते। आप जो भी निर्णय लेंगे हमें स्वीकार होगा ।आपके पिताजी ने निर्णय आप पर छोड़ दिया है।
अपने आँसुओं को छिपाते हुए उन्होंने अपनी बात समाप्त की।
सबकी नज़रें सौम्य पर टिकी हुई थीं ।
कुछ ही पलों ने सौम्य को बहुत मैच्योर बना दिया।
अंकल क्या निर्णय लेना है?
निर्णय तो दो महीने पहले हो चुका है मेरी और आम्रपाली की शादी का।
“कोई चेंज नहीं “
सौम्य ने दृढ़ता से अपना निर्णय सुना दिया।
मगर बेटा- - आम्रपाली के पापा कुछ और कहते इससे पहले ही सौम्य ने बडी सहजता से कहा-
“अंकल ये एक्सीडेंट शादी के बाद होता तब भी आप ऐसा कुछ सोचते।”
सौम्य बिल्कुल ठीक कह रहा है। सौम्य के पापा ने कहते हुए आम्रपाली के पापा के कंधे पर हाथ रखा।वो भी खुद को नहीं सँभाल पाए और सौम्य के पापा के गले से लग गए।
सौम्य माँ की आंखो में झाँक रहा था मानो पूछ रहा हो “मैने ठीक कहा न।”
माँ ही क्यों सभी के अश्रु सौम्य को आशीर्वाद दे रहे थे ।

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें