मन का वह कोना
कविता — सुलेखा चटर्जी · विषय: जीवन कविता
मन का वह कोना,
सबसे बचाकर,छुपा कर रखना।
वह कोना, जहां तुम मन के सुख-दुख,
हंसी आंसू, कभी एकांत में
बैठे दोहराते हो, फिर से जीते हो
और जीवन पा जाते हो।
बड़ा पवित्र होता है वह कोना,
मुखौटा पहनने वालों से उसे बचाना।
सबसे बचाकर छुपा कर रखना।
सुलेखा चटर्जी
सबसे बचाकर,छुपा कर रखना।
वह कोना, जहां तुम मन के सुख-दुख,
हंसी आंसू, कभी एकांत में
बैठे दोहराते हो, फिर से जीते हो
और जीवन पा जाते हो।
बड़ा पवित्र होता है वह कोना,
मुखौटा पहनने वालों से उसे बचाना।
सबसे बचाकर छुपा कर रखना।
सुलेखा चटर्जी
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें