रहस्यमय पत्र
कविता — सुलेखा चटर्जी · विषय: जीवन कविता
सारे शहर में मची आपाधापी थी,
हर कहीं सनसनी व्यापी थी।
लोग दबी जबान,बोल रहे थे।
जो देख रहे थे
उसे मन ही मन तोल रहे थे।
शहर में हर कहीं बड़े-बड़े पेड़ के तनों पर
नोटिस लगा था।
एक पत्र की शक्ल में कागज दिखा था।
"प्रिय शहर वासियो,
मैं मोहब्बत, इस देश से जा रही हूं।
आजकल मैं किसी के भी
मन नहीं भा रही हूं।
जो मुझे ढूंढना हो,ता-उम्र मुझे
साथ रखना हो,एक दूसरे के विरुद्ध
भड़काने वालों को दूर रखो।
गिला शिकवा भूल मेलजोल
प्यार भरपूर रखो।
मैं दिलों में बस जाऊंगी,
मैं फिर जरूर वापस आऊंगी।
तुम्हारी अपनी,"मोहब्बत "
हर कहीं सनसनी व्यापी थी।
लोग दबी जबान,बोल रहे थे।
जो देख रहे थे
उसे मन ही मन तोल रहे थे।
शहर में हर कहीं बड़े-बड़े पेड़ के तनों पर
नोटिस लगा था।
एक पत्र की शक्ल में कागज दिखा था।
"प्रिय शहर वासियो,
मैं मोहब्बत, इस देश से जा रही हूं।
आजकल मैं किसी के भी
मन नहीं भा रही हूं।
जो मुझे ढूंढना हो,ता-उम्र मुझे
साथ रखना हो,एक दूसरे के विरुद्ध
भड़काने वालों को दूर रखो।
गिला शिकवा भूल मेलजोल
प्यार भरपूर रखो।
मैं दिलों में बस जाऊंगी,
मैं फिर जरूर वापस आऊंगी।
तुम्हारी अपनी,"मोहब्बत "
इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें