गीत गुनगुना लेगें हम
कविता — पूर्णिमा सुमन · विषय: जीवन कविता
जिंदगी जो भी गाए सुर मिला लेगें हम,
गीत जैसे भी हो गुनगुना लेगें हम।
राह में ग़र बिछे काँटों के नगर, पाँव घायल हुए तो न घबराएँगे।
दर्द की धूप चाहे सताए बहुत, आस की छाँव में लौट आएँगे।
स्वप्न बिखरे अगर नयनों की देहरी पर,
नव ज्योति से उन्हें फिर सजा लेंगे हम।
जब अँधेरों का पहरा बढ़े रात भर, दीप उम्मीद का मन में जलाते रहें।
वक्त के तीर चाहे चलें हर घड़ी, मुस्कुराकर सभी चोट खाते रहें।
हार के सामने भी न झुकने का प्रण, अपने सीने में हरदम जगा लेंगे हम।
कोई अपना अगर दूर जाता दिखे,
प्यार का विश्वास डगमगाता दिखे।
सूनी राहों में खो जाए नेह की रागिनी,
प्रीति के स्वर कहीं और गाते मिले।
द्वेष की आग को प्रेम के मेघ से,
एक दिन इस तरह से बुझा लेंगे हम।
फूल मुरझा गए हों चमन में कहीं, फिर बहारों का मौसम बुला लाएंगे। टूट जाए अगर बाँसुरी की तान, धड़कनों से नया गीत गाएँगे।
जिंदगी के सभी रंग स्वीकार कर,
हर खुशी-गम को हँसकर निभा लेंगे हम।
जिंदगी जो भी गाए सूर मिला लेगें हम।
गीत जैसे भी हो गुनगुना लेगें हम।।

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें