प्रभु-मिलन

कविता — विनय पटेल · विषय: भक्ति कविता

प्रभु-मिलन

करते हैं दर्शन कण-कण में
मिलते हैं प्रभु क्षण - क्षण में!

करते हैं जीवन में उनका ध्यान
करते हैं पूरा जो अधूरा ज्ञान!

होती है परिभाषा प्रभु की अनेक
जिनमें से है कुछ शांति दया विवेक!

होती है प्रभु मिलन की व्याकुलता
देखते हैं तब अनेकता में एकता!

उठता है पर्दा प्रभु के रहस्य का
होता है क्या देह की चेतना का!

नहीं है कुछ मृत्यु के उपरांत
होता है यह प्रकृति का सीमांत!

विनय पटेल ”कठिन"

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम