आत्म स्वरूप

कविता — विनय पटेल · विषय: जीवन कविता

आत्म स्वरूप

होता है क्या आत्मा का स्वरूप
बदलती है यह अनेक रूप!

समझे समझाएं खुद का स्वरूप
होता है देह का अनेक रूप!

होती है देह में चेतना एक
लाती है परिवर्तन विश्व में अनेक!

खोलता हूं मैं प्रकृति के राज
छुपा है जिसमें चेतनाओं का राज!

होकर मुक्त मिट्टी की देह से
मिलाए चेतना सभी की चेतना से!

कैसे जाने खुद का स्वरूप
देखते हैं केवल मिट्टी का रूप!

होती है चेतना पंछी की उड़ान
होते हैं जब आपके विचार महान!

विनय पटेल "कठिन"

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम