जीवन

कविता — विनय पटेल · विषय: जीवन कविता

होता है जीवन अमृत समान
क्यों करें जीवन में विषपान!

रखें सद्विचारों को केंद्र में
सुनाएं गूंज कर्म की ब्रह्मांड में!

मिलता है जीवन एक बार
क्यों न बनें विद्वान फिर आज!

आदर करें अपने जीवन का
होता है जो समय अंतराल का!

आए हैं पृथ्वी पर भूमिका निभाने
जीवन जीने की कला सिखाने!

होता है लक्ष्य वही आपका
करता है जो मनोरंजन आपका!

विनय पटेल "कठिन"

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम