सरहद के रक्षक
कविता — मंजू शकुन खरे · विषय: देशभक्ति कविता
कुछ वनवास कभी न पूर्ण हुए , कुछ राम अरण्य विलीन हुए।
कुछ लिपट तिरंगे में आए , कुछ अनंत गगन में लीन हुए।
कष्ट यंत्रणा सहकर भी जो ऊफ भी न मुख पर लाये
है गाथा उन्ही जवानों की, जो धूलि भाल सजा लाए।
प्रिया की मधुरस वाणी सुन, मन प्रेम की पींगें भरता था ।
काले- कजरारे नैनों में घिरकर, सावन बन घटा बरसता था।
आन तिरंगे की रखने , विधु- छवि पल में बिसरा आए,
है नमन उन्ही जवानों को, जो धूलि भाल सजा लाए।
खिला कँवल मुख , पल्लव सम अधर दल,गेसू बिखरे मन भाते थे।
ज्यों मेघ गगन के उतर धरा पर,विद्युत के फूल खिलाते थे।
प्रेम भरी जीवन- पाती में , शब्द अधूरे रख आए।
है गाथा उन्हीं जवानों की , जो धूलि भाल सजा लाए।
हिमगिरि के उत्तुंग श्रृंग पर , हिम खण्डों में मौन दबे,
गह्वर ,गर्त ,झंझावात में दबकर,प्राणों की बाजी हार गए।
लंका भी जलाई, रावण मारा , उच्छेदन अधमी कर आए।
है गाथा उन्ही जवानो की, कदमों में काल झुका लाए।
मैं लाल तेरा तेरे पास रहूँगा, शीतलता जगत लुटाऊँगा।
तू कहती माँ मुझको चंदा, बन चाँदनी तुझे जगाऊँगा।
हर रात अधीर एक जर्जर काया , चौखट पर दीप जलाती है।
फैलाती आँचल, बार-बार चूमती ,लालन को ओट छुपाती है।।

इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें