बारिश

कविता — सोहन सानप · विषय: प्रकृति कविता

गरज गरज मेघ गरजे
बूँद बूँद वर्षा बरसे
मिट्टी गिली खुशबू महके
बारिश से हरियाली बहके
मन मे वर्षा आ बसे
बूँद पानी बरसे
घन घन बिजली धडके
गरज गरज मेघ गरजे
हरियाली से मन ये जुडे
मन मन हर्ष लहराए
मिट्टी की खुशबू महके
गरज गरज मेघ गरजे
बारिश आए मन बहके
मन मन भी नाच उठे
मयूरा भी झुम झुमे रे
बादल भी काले होए
घट घट बिजली
नाच झुमे रे
गरज गरज मेघ बरसे
पंछी भी चहचहाए
आनंद की भाँति
मन मन भी नाच उठे
मन मन हर्ष लहराए

आज तो मयूरा नाचे
तत थई पैर झुमे
बारिश आए मन बहके

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम