शीर्षक रहित

कविता — पुष्पा पाठक · विषय: जीवन कविता

मधुर मधुर मेरे दीपक जल
कदम कदम मेरे साथ भी चल
ना हो जीवन में हलचल
जीवन में हो पावन पल।।

किस खेत से आई है मिट्टी
जिससे मैं निर्मित होता हूं।।
कितने हाथों से गुज़रा हूँ,
कितने हाथों से बनता हूँ।
किस तिल सेहै वह तेल बना
जिससे मैं प्रज्वलित होता हूं।।

उत्तर दो--- कोई ढूंढो हल
मधुर मधुर मेरे दीपक जल।।
कदम कदम मेरे साथ भी चल ।।


कहां से मेरा उदय हुआ
किस सांचे से  मै ढला
किसके श्रम से  दीपक बनकर
अंधकार को मैंने हरा।।

मन में है  बड़ी उथल-पुथल,
मधुर मधुर मेरे दीपक जल।।

हम कई राहों से निकले, गुज़रे,
अब जाकर आज साथ मिल गए,
सारे जहाँ को रोशन कर —
सौभाग्य पर अपनी इठला गए।।

मैं तेल हूं और यह बाती है
हम सब होकर एक  जले
और तुमने हमको जला दिया।
यह है तेरे प्रश्न का हल
मधुर मधुर मेरे दीपक जल
कदम कदम मेरे साथ भी चल।।

मानव में तुझसे पूछता हूं
तूने ही सबको एक किया
फिर अंधकार को भगा दिया
और रोशन सारा जहां किया,
तुम भी मिलकर रहना सीखो
यह जीवन होता पल दो पल
मधुर मधुर मेरे दीपक जल
कदम कदम मेरे साथ भी चल ।।

एकता में ही संबल है,
एकता  ही निर्बल का बल ,
यदि पथ प्रशस्त करना चाहो
कर लो अपने मन को उज्जवल
फिर दिया तेल और बाती से
मिलकर कर दो प्रकाशित प्रतिपल,
मधुर मधुर मेरे दीपक जल
कदम कदम मेरे साथ भी चल।।

स्वरचितत मौलिक 
अप्रकाशित
पुष्पा पाठक छतरपुर मध्य प्रदेश

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम