मृत्यु

कविता — विनय पटेल · विषय: जीवन कविता

मृत्यु

होता है क्या मृत्यु का राज
खोलती है प्रकृति इसे आज !

परिभाषा है चेतना की खास
जुड़ी है प्रभु प्राप्ति की आस!

होता है जब शरीर का अंत
करते है पहले साधु का संग!

करें कैसे मिलन अनंत चेतना से
छुपी होती है जो अनंत विश्व से!

ध्यान है इसका सरल उपाय
छोड़ते हैं उसे जो मन को भाए!

होता है खास प्रभु का आभास
नहीं है जो अनंत सृष्टि में खास!

विनय पटेल "कठिन"

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम