मुसाफ़िर

कविता — सूर्यपाल नामदेव ‘चंचल’ · विषय: जीवन कविता

*मुसाफिर*

अनजान राहों का हूँ मुसाफिर, मुझसे बेहतर कौन जानता।
पड़ावों से गुजरा हूँ अब तलक, मंजिल का ठिकाना कौन जानता।।
हर मोड़ पर इक कहानी छूटी, हर गाँव में इक नाम छूटा,
जो साथ चले थे सफर में, उनका अफसाना कौन जानता।
धूल सनी है पगडंडियाँ, और पाँवों में छाले हैं,
इन राहों में कितना दर्द है, ये राही बेचारा कौन जानता।
शाम ढले तो याद आते हैं, वो अपने छूटे मकान,
परदेस में ये दिल अकेला, कितना तड़पा कौन जानता।
लोग पूछते हैं कहाँ तक जाना, किस शहर में है ठिकाना,
मैं हँस के कह देता हूँ यारों, अगला पड़ाव कौन जानता।
थक कर जो बैठा हूँ जरा, तो लगता है घर पास है,
फिर सुबह होते ही चल दूँ, ये दिल दिवाना कौन जानता।
सफर ही मेरा घर है, और चलना ही मेरी पूजा,
रुक जाऊँ तो मर जाऊँ, इस राज़ को सारा कौन जानता।
इसीलिए चलता जा रहा हूँ, अनजान राहों का मुसाफिर,
कल कहाँ होऊँगा मैं, ये तो खुदा के सिवा कौन जानता।।

सूर्यपाल नामदेव "चंचल"

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम