सूर्यपाल नामदेव ‘चंचल’

जयपुर, राजस्थान

आप *_सूर्यपाल नामदेव_* जिनका गृह नगर डबरा (म. प्र.) हैं और पिछले 25 वर्षों से जयपुर (राजस्थान) के निवासी हैं । आपने अर्थशास्त्र से स्नातकोत्तर एवं रिटेल प्रबंधन में एम. बी. ए. की शिक्षा प्राप्त की हुई है और प्रबंधन क्षेत्र में योगदान देते हुए साहित्य सेवा में क्रियाशील और सक्रिय हैं । आपकी 12 वर्ष की आयु से ही लेखन के प्रति रुचि रही है और अल्पायु में कहानी लेखन से साहित्य सेवा प्रारंभ कर अनेकानेक पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशन का अवसर प्राप्त किया । तत्पश्चात कार्यक्षेत्र मे सेवाएं देते हुए साहित्य के क्षेत्र में भी समानांतर योगदान को सक्रिय रखा और संवेदनशील विषयों पर लेखन के रूप में भागीदारी निभाते आ रहे हैं । विभिन्न पटलों एवं संस्थाओं के साथ अनवरत सक्रिय है और आपके विचारों, रचनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है । कहानी, कविताएं, समसामयिक विषयों पर लेखन के साथ ही प्रबंधन के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट वक्ता हैं । काव्य सृजन में उत्कृष्ट विशेषज्ञता रखते हुए अभी तक 2500 से अधिक रचनाएं सृजित कर चुके हैं । आप विभिन्न पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, संकलन और मंचों द्वारा साहित्य प्रेमी जन समूह को अपनी रचनाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर और सतत् प्रयासरत हैं । *_अकूत उपलब्धियों से अलंकृत आपका साहित्य सृजन का स्पष्ट उद्देश्य सम्मान, पुरस्कार या प्रसिद्धि का अर्जन या प्रदर्शन न होकर अपने विचारों को शब्दों के माध्यम से समाज में चिरकाल तक जीवंत रखना है_ ।*

सूर्यपाल नामदेव ‘चंचल’ की रचनाएँ (4)

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

बोलती कलम के सभी कवि