बिन मौसम बरसात

कविता — प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार ‘जपलेश्वर’ · विषय: प्रकृति कविता

विधा - आत्मकथ्य / कविता
शीर्षक : *मौसम*

पूरे दिन, बिन मौसम बरसात होती है,
पूरी रात, बिन मौसम बरसात होती है।

हर हफ्ते, बिन मौसम बरसात होती है,
पूरे माह, बिन मौसम बरसात होती है।

हर पर्व, बिन मौसम बरसात होती है,
पूरे साल, बिन मौसम बरसात होती है।

तेरी याद, बिन मौसम बरसात होती है,
भरे नैन, बिन मौसम बरसात होती है।

जुबां मौन, बिन मौसम बरसात होती है,
थके नैन, बिन मौसम बरसात होती है।

सांसें बंद, बिन मौसम बरसात होती है,
अलविदा! बिन मौसम बरसात होती है।

प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार ' जपलेश्वर ' जपला, पलामू , झारखंड।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम