मां

कविता — प्रो. डॉ. आलोक रंजन कुमार ‘जपलेश्वर’ · विषय: माँ पर कविता

विधा - कविता
शीर्षक : *मां*

माँ तू तो ममतामयी करूणा की प्रतिमूर्ति है।
कहीं तू यशोदा कहीं सीता कहीं सरस्वती है।

नदियों में बसी माँ गंगा यमुना सरस्वती है।
पहाड़ों में बसी शारदा वैष्णो माता पार्वती है।

कोई किसी से कम नहीं सब माँ रूपवती है।
सबकी माँ पुत्र-पुत्री की दृष्टि में भगवती है।

मेरी माँ तू यूँ ही नहीं माता कहलाती है।
अपना असीम प्रेम बच्चों पर लुटाती है।

कोई बाहर जाकर कितना कमा पाएगा।
माँ तू घर में रहकर जितना कमाती है।

ये जो मुझमें इतना ज्ञान और शक्ति है।
ये सबकुछ तो तेरी ही दी हुई थाती है।

सब जानते हैं समझते हैं तेरे बच्चे।
दम्पत्ति बने तो नियत क्यूं बदल जाती है।

अब समझा मैंने तेरे आशीष का माने ।
तेरे जाने के बाद कमी कैसे सताती है।।

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम