तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं

कविता — अस्मिता सिंह · विषय: प्रकृति कविता

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरा पीतांबर चमकता सूरज-सा है,
उसकी रोशनी से चमकती है ये दुनिया।
तेरे मस्तक पर हरा पंख गगन में लहरा रहा है,
बाग की हरी पत्तियाँ मुरझाकर कहती हैं—
“मैं क्यों पीछे हूँ?”

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरे काले-काले घुँघराले केश,
उन पर तेरा हरा-सुनहरा मोर-मुकुट,
तेरी चंचलता को और निखारते हैं।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरे मस्तक पर तिलक चमके,
जैसे गगन में दामिनी चमके।
तेरे मस्तक पर पीला चंदन,
शांति का स्वरूप है।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरे कानों में सुंदर कुंडल,
बारिश की बूँदों जैसे चमकते हैं।
तू सबकी प्रार्थना सुनकर,
आशीर्वाद और दर्शन दे देता है।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरा सुंदर पीतांबर,
धोती में नन्हे कदम जब धरती पर पड़ते हैं,
तो धरती स्वर्ग बन जाती है।
तेरा पीला पटका सीने से लिपट जाए,
तो धरती के सारे दुःख हर लेता है।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरे कंठ में वैजयंती माला,
उसकी सुगंध से महक उठता है आँगन।
गोपियाँ भी एकत्रित हो जाती हैं,
कृष्ण की लीला देखने के लिए।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरी बाँसुरी की धुन से
धड़कता है राधा का हृदय।
न चाहते हुए भी राधा बँध जाती हैं
बाँसुरी की धुन में।
मोरनी-सा झूम उठता है राधा का मन।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तेरे सुंदर चरण
कालिया नाग के फण पर पड़ते ही,
वह स्वयं को आत्मसमर्पित कर देता है।

तोहे ऐसे श्रृंगार करूँ मैं,
तोहे राज-राज निहारूँ मैं।

तोहे काला टीका लगाऊँ मैं,
तोहे नज़र उतारूँ मैं।

तुम गीत हो,
तुम प्रेम का प्रतीक हो,
तुम सुंदरता का स्वरूप हो।
अस्मिता सिंह

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम