सुनी अनसुनी सी कहानि मेरी

कविता — अस्मिता सिंह · विषय: जीवन कविता

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

बचपन बीता खेल-खेल में,
जवान हुई तो माँ-बाप ने शादी करवा दी।
घर छूटा, आँगन छूटा,
खेलता-कूदता बचपन छूटा।
लड़कपन से थी ज़िंदगी मेरी,
मन था रूठा, न थी चाहत शादी की।

आया वो दिन, जब मेरी डोली ससुराल पहुँची।
हुई बौछार सास के तानों की,
बिगड़ने लगा था घर का माहौल।
फिर भी थी उम्मीद घर सँभालने की।
माना, रसोई का काम पूरा न सीखा था,
तो क्या कर दोगी मेरा तलाक़?

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

छीन लिया बेटे-बहू का सुख सारा,
खुशियाँ माँगती थी, सिर्फ़ अपना सुख।
सास घर-आँगन को साफ़ करके सजाना चाहती है,
बहू रिश्तों को प्रेम से सजाना चाहती है।
सास पैसों से रिश्तों को तौलती है,
न समझी उसने मेरे आत्मसम्मान को।

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

हर बात-बात पर कमियाँ निकालती,
सास को कभी संतुष्टि न होती।
कभी लड़कियाँ ज़हर पीकर मर जाती हैं,
तो कभी ऊँचाइयों से फेंक दी जाती हैं।
आज का नया चलन है रिश्तों को तोड़ना,
आग में किसी की बेटी को झुलसाना मंज़ूर है,
पर रिश्ते निभाना मंज़ूर नहीं।

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

डर-सी गई थी मैं,
अब न सोचती थी कि आगे बढ़ पाऊँगी मैं।
चिड़चिड़ी-सी रहने लगी थी मैं,
मुस्कान तो उड़-सी गई थी।
रो-रोकर दिन-रात गुज़रते थे,
ख़ुद को कमरे में कैद कर लिया था।
उम्मीद न थी रोशनी की।

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

बन तू वो पौधा,
जो बिना जल के भी आँगन खिला दे।
न कर ऐसे लोगों पर रहम,
न कर किसी पर दया।
तू अपनी मंज़िल ढूँढ़ने ख़ुद निकल,
ढूँढ़ उन खुशियों को,
जो तेरे दरवाज़े पर आकर लौट गईं।
बाँध ले उस रिश्ते को,
जिससे तेरा सुहाग जुड़ा है।
न सोच किसी और के बारे में,
ये दुनिया स्वार्थी है।

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

न सिर्फ़ ये कहानी मेरी है,
ये उन सैकड़ों लड़कियों की भी है,
जो जूझ रही हैं सास के तानों से।
सन् 2026 में भी चल रही है
1881 की कहानी।
न ख़त्म हो रहा है ये किस्सा यहाँ।

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।

कर बुलंद ख़ुद को इतना,
कि ज़मीन भी तुझे छू न पाए।
कैद कर लूँ अपनी मुट्ठी में खुशियों को,
तोड़ दूँ सारे सड़े-गले रिवाज़ों को।
बन जाऊँ इतनी मज़बूत,
कि अब कोई मुझे तोड़ न सके।
चलूँगी अब बस अपने सुहाग के संग,
सजाऊँगी अब हमारा रिश्ता।
न टूटने दूँगी इस गठबंधन को,
लड़ती रहूँगी आख़िरी दम तक।
सीख लिया है मैंने अब
उलझनों की ज़ंजीरों से बाहर निकलना।
अब मुड़कर न देखूँगी
उन बेफ़िज़ूल के रिश्तों को।

सुनी-अनसुनी-सी कहानी मेरी,
कुछ अधूरी-सी है कहानी मेरी।
Asmita singh

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम