Nagraaj

कविता — मयंक तिवारी · विषय: जीवन कविता

नाग देवता
एक दिन सुबह-सुबह हमारे घर आ गए एक नागराज,
बिल्कुल अलग दिख रहा था उनका अंदाज।
सब लोग उन्हें देखकर चौंक गए,
नींद में सो रहे थे हम,हम भी जाग गए
मैंने पूछा महाराज सुबह-सुबह कैसे,
बोले वनों के वन साफ कर दिए तुम लोगों जैसे।
हमारा तुम लोगों ने कर रखा है,, मुश्किल जीना,
जगह बदलते बदलते अब आ जाता है पसीना।
तुम लोग नाग पंचमी पर खूब भक्ति दिखाते हो,
दूध नहीं पीता फिर भी जबरदस्ती पिलाते हो।
और दिनों में आ जाऊं तो कोहराम मचाते हो,
₹50 देकर सपेरे से पकड़वाते हों।
सांप के ऊपर भी कई सवाल हो गए,
इतने में हमारे पड़ोसी के कान खड़े हो गए,
सांप से इतना ज्यादा डरते हैं,
हम रात भर सोते, वो रात भर जगते हैं।
मैंने कहा महाराज अब आप चले जाएं,
नाग पंचमी पर आकर हमको दर्शन दे जाएं
बोले तुम लोगों से ज्यादा, मैं हूँ तुमसे डरता,
मुझसे ज्यादा तुम लोगों में जहर होता
मेरा कांटा तो एक बार में ही मर जाता है
तुम्हारा कांटा न जी पाता है ना मर पता हैं
बड़े-बड़े नेता विषधारियों को तुमने कुर्सी पर बैठाया,
उनका डसा हुआ तो आज तक नहीं संभल पाया।.
रचयिता
मयंक तिवारी मणि
बरेली (उत्तर प्रदेश).

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम