"सुकून -ए-इश्क"

कविता — यामिनी ‘दिया’ · विषय: प्रेम कविता

उसने जब-जब मुझको,
खुद से दूर किया है,
हर मर्तबा उसने,
मुझे मशहूर किया है.....
उसकी नाराज़गी,
कैसे संभालूं,मालिक!
उसकी खुशबू में, मैंने खुद को,
चूर-चूर किया है,
मेरे इश्क में बड़ी उलझनें है,
उससे मेरे रब!
एक मुलाकात क्या मांग ली,मालिक....
तुमने तो मुझे यूं दूर-दूर किया है,
नहीं लिखा है, तकदीर में,जो रिश्ता मेरे नाम का,
नहीं लिखा है, तकदीर में, जो रिश्ता मेरे नाम का,
तूने उसके एहसास से,मेरी रूह को सराबोर किया है....
मांगती नहीं कुछ भी,अब दुआ में खुद के लिए,
उसे सलामत रखना,मेरे रब!
मैंने जिससे बेइंतहा इश्क किया है,
मैंने जिससे बेइंतहा इश्क किया है,
मांगूंगी माफी तुमसे,मेरी गलतियों के लिए...
क्योंकि दूर रहना मेरी किस्मत है, लेकिन
तुम मेरा वो आईना हो जनाब!
जिसने मेरी खामियों को,मुझसे दूर किया है.....
मैंने तो बस खालिस इश्क किया है,
मैंने तो बस खालिस इश्क किया है....✍️
©®-यामिनी*दिया 💞
(स्वरचित एवं मौलिक रचना)

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम