परिवार जीवन मूल्यों का आधार
गीत — भारती सरदाना · विषय: जीवन कविता
चुन चुन मोती साँसों के, बनता है संसार।
धन्यवाद प्रभु का जिसने, दिया हमे परिवार।।
पशु के तुल्य है वो जीवन,जो समझे न रिश्ते नाते,
विनय, नम्रता, प्रेम, त्याग और रिश्तों की सौग़ातें।
यही धरोहर कहलाती है, बहुमूल्य संस्कार ।।
धन्यवाद प्रभु का .......................................
अच्छे बुरे और सही गलत में, अंतर ये समझाते,
जीवन के पहले शिक्षक, होते हैं रिश्ते नाते ।
जीवन की मज़बूत इमारत का ये स्थिर आधार ।।
धन्यवाद प्रभु का,..................................
हर संकट में साथ खड़े हो जाते हैं बिन बोले,
हर मुश्किल की गिरह बिना उपकार जताए खोलें।
इनसे सीखी ज़िम्मेदारी, इनसे ही अधिकार ।।
धन्यवाद प्रभु का.................................
मार रहा भाई भाई को, कैसा है ये कलयुग,
पिता पुत्र में अहंकार का, छिड़ा हुआ कैसा युद्ध।
भूले जो परिवार की कीमत उनपर है धिक्कार ।।
धन्यवाद प्रभु का....................................
जन्मो जन्म मिले मुझको, यही प्यार भार परिवार
विनती यही ईश से बस, करती मैं बारम बार ।।

इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें