भारती सरदाना

दिल्ली

मेरा साहित्य और काव्य से गहरा नाता है, जो मुझे विरासत में मिला है। मेरे पिता जी को कॉलेज के समय से ही लिखने का शौक था और उन्होंने घर में ही एक सुंदर लाइब्रेरी बनाई थी, जिसमें मुंशी प्रेमचंद, अमृता प्रीतम, हरिवंश राय बच्चन जैसे सुप्रसिद्ध रचनाकारों के साथ-साथ कई महान गजलकारों की पुस्तकें भी उपलब्ध थीं। मेरे पिता जी हिंदी, उर्दू और पंजाबी तीनों भाषाओं के ज्ञाता रहे हैं, और उन्हीं के सान्निध्य में मुझे बचपन से ही पढ़ने और लिखने की प्रेरणा मिली। शैक्षणिक रूप से, मैंने बी.कॉम और वित्त (फाइनेंस) में एमबीए किया है। लगभग 18 वर्षों तक एक प्रतिष्ठित बैंक में अपनी सेवाएं देने के बाद, वर्ष 2024 में मैंने बैंकिंग करियर से पूर्ण विराम लेकर अपने जीवन का पूरा समय काव्य और साहित्य को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही, मैं कुछ छोटे-मोटे सामाजिक कार्यों से जुड़ी हूँ और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एक एनजीओ के साथ भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूँ। मैं गजल, नज़्म, गीत, कविता और छंद जैसी विभिन्न विधाओं में सृजन करती हूँ। साहित्य साधना और समाज सेवा ही अब मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है।

भारती सरदाना की रचनाएँ (1)

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

बोलती कलम के सभी कवि