दो ही तो करवटें है
कविता — अरुणा महेश जाजू · विषय: जीवन कविता
दो ही तो करवटें हैं और बेचैन सी ये रात है,
उम्र भर की कशमकश है, इक ज़रा सी बात है।
दीदा-ए-पुर-नम से जाकर पूछती है चाँदनी,
किसकी रंगत उड़ गई है, किसकी यह बारात है।
आईने से जब भी पूछा, कौन है अंदर छुपा,
झुक गई पलकें हया से, क्या हसीं सवालात है।
सिलवटों की सिलवटों में ढल गए कितने पहर,
बेचैनी के शहर में अब आँसुओं की मात है।
ज़िंदगी की उलझनों से कह दो बस इतना ज़रा,
हौसले जब तक हैं ज़िंदा, साथ रब की ज़ात है।
दर्द की महफ़िल सजी है, रूह में नग़्मे पिरो,
ख़ामोशी की झंकार में ही इश्क़ की सौगात है।
'अरुणा' अब इस तिश्नगी को आफ़ताब-ए-इश्क़ दे,
हर सुबह एक नई किरण है, हर नफ़स बशारत है।

इस कवि की और रचनाएँ
इसी विषय पर और रचनाएँ
सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता
WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें