खाली नीड़!

कविता — संदीप शर्मा ‘सरल’ · विषय: जीवन कविता

आंगन अब सूना रहे, खुशी न जोहे द्वार ;
खुशियाँ कहा चली गई ;जाने माँ के साथ!!

पंछी था तो छोर रहा ; इत ही रहा आस्मां
उनके जाते दूर हुआ, सारा आशियाँ!!

आशा की थी किरण रही,सुनती थी हर बात;
ख़ामोशी ही रह गई, सूनेपन के साथ!!

खालीपन भरा हुआ,कौन ही समझे बात
भरे हुए भी दीख रहे; खालीपन के साथ!!

खोय सब मस्ती रहे ;पर मेरे नही हालात
खाली नीड़ दिखा रहा,खाली का एहसास!!

तिनका तिनका बीनकर ; बुनी थी नीड़ वह आप
तिनका तिनका बिखर गया; जब रही नही वह आप!!

थी तो 'सरल', न चाह रही,कि मनाए देव देवता
रब सी थी वो खुद बड़ी ; रब ही थी वो हाँ!!

खाली अब है नीड़ हुआ, न अब नीर बहा
पोछेंगा न ऑसु तेरे,चाहे तू जितने बहा!!

इस कवि की और रचनाएँ

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम