निगाहें

शायरी — अभय गौतम · विषय: जीवन कविता

और कितना लिखूं तेरी निगाहों को मैं अब इनमें जरूर कोई बात खास होगी चूम लेता तेरी निगाहों को मैं अभी अगर यह मेरे पास होतीं यूं तो पहले भी लिखा है नशा बहुत तेरी निगाहों को पर क्या होता अगर यह सच में शराब होतीं , होतीं शराब तो मयखानों में सिर्फ मेरा ही बसेरा होता ना होता नशा मुझे बस तेरी आदत होती मैं पी जाता घोलकर तेरी निगाहों को यकीन मान वल्लाह अगर यह शराब होतीं ।।
- अभय गौतम

इसी विषय पर और रचनाएँ

सभी विषय: माँ पर कविता · प्रेम कविता · देशभक्ति कविता · प्रेरणा कविता · भक्ति कविता · प्रकृति कविता · जीवन कविता

WhatsApp चैनल से जुड़ें · YouTube पर लाइव देखें · अपनी रचना भेजें

सभी रचनाएँ — बोलती कलम